एसपी धमतरी के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही, दो थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही

अर्जुनी एवं कुरूद पुलिस की त्वरित कार्यवाही, अवैध शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 54 पौवा,अवैध शराब कुल कीमती 4960/- रुपये जप्त मादक पदार्थ,अवैध शराब,जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर धमतरी पुलिस का सतत अभियान जारी अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में धमतरी जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री,जुआ-सट्टा तथा अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में धमतरी पुलिस द्वारा निरंतर मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी तभी थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बलियारा-शंकरदाह रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, किन्तु पुलिस को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान घटनास्थल से 41 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3,280/- रुपये जप्त की गई। इस संबंध में अपराध क्रमांक 73/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।वहीं थाना कुरूद पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मरौद स्थित पिपरिहा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 13 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1,040/- रुपये एवं बिक्री रकम 640/- रुपये सहित कुल 1,680/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम- कामता महिलाकर पिता स्व. दशरथ महिलाकर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम मरौद, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 186/26, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। धमतरी पुलिस द्वारा अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश