नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार पर धमतरी पुलिस का शिकंजा: 140 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: फरार सप्लायर नरेन्द्र निर्मलकर गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल Nitrosun-10 नशीली टैबलेट सप्लाई मामले में धमतरी पुलिस को सफलता: मुख्य सप्लायर के कब्जे से नगदी एवं मोबाइल सहित 10,400/-रूपये की संपत्ति जब्त जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं नशे के सौदागरों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट Nitrosun-10 की सप्लाई करने वाले फरार मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।मामले का संक्षिप्त विवरण एवं सप्लायर की पहचान-:पूर्व में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 22(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी विशेष शर्मा (उम्र 22 वर्ष), निवासी मराठापारा, धमतरी को दिनांक 27.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।पूछताछ के दौरान आरोपी विशेष शर्मा ने अपने मेमोरेंडम कथन में खुलासा किया था कि उसने प्रतिबंधित नशीली दवाई NRx Nitrazepam Tablets IP Nitrosun-10 के कुल 14 पत्ते (140 टैबलेट) आरोपी नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल निर्मलकर से 14,000/-रूपये में खरीदे थे।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर फरार आरोपी गिरफ्तार-:प्रकरण में मुख्य सप्लायर नरेन्द्र निर्मलकर घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान दिनांक 23.11.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी सिहावा चौक की ओर जा रहा है।सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने दिनांक 26.10.2026 को विशेष शर्मा को 140 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट 14,000/-रूपये में बेचना स्वीकार किया।नगदी एवं मोबाइल सहित 10,400/-रूपये की संपत्ति जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिक्री की शेष नगदी रकम 400/-रूपये एवं घटना में प्रयुक्त पुराना इस्तेमाली रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत 10,000/-रूपये है, कुल जुमला 10,400/-रुपये की संपत्ति जब्त की है।आरोपी को दिनांक 23.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम न्यायालय धमतरी के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपी का विवरण-:नरेन्द्र निर्मलकर उर्फ निखिल निर्मलकर, पिता मन्नुलाल निर्मलकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी अम्बेडकर वार्ड, शीतला मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।धमतरी पुलिस की अपील: नशीली दवाइयों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से दूर रहें तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Recent Posts