धमतरी पुलिस की संवेदनशीलता और ईमानदारी को सलाम: खोया हुआ सामान पाकर भावुक हुईं हिना यादव, पुलिस के प्रति जताया आभार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही धमतरी पुलिस: आरक्षक किशोर गायकवाड़ की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया हुआ सामान पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून–व्यवस्था बनाए रखने के साथ–साथ आम नागरिकों की सहायता, संवेदनशीलता एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में पदस्थ आरक्षक किशोर गायकवाड़ ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय परिचय दिया।दरअसल, एक ऑटो में यात्री का बैग छूट गया था, जिसमें मोबाइल सहित अन्य आवश्यक एवं कीमती सामान रखा हुआ था। आरक्षक किशोर गायकवाड़ ने बैग एवं उसमें रखे सामान को सुरक्षित रखते हुए उसके वास्तविक मालिक की पतासाजी की।लगातार प्रयासों के बाद उक्त सामान की वास्तविक मालिक कांकेर जिले के चारामा निवासी हिना यादव की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें थाना सिटी कोतवाली धमतरी में उनका पूरा सामान सकुशल सुपुर्द किया गया।अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस पाकर हिना यादव ने धमतरी पुलिस एवं आरक्षक किशोर गायकवाड़ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।धमतरी पुलिस आम नागरिकों की सहायता, सुरक्षा एवं विश्वास बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिसकर्मियों की ऐसी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करती है।






