संविधान गौरव दिवस की प्रदेश संयोजक रंजना साहू ने CM साय को दिया आमंत्रण

रायपुर -: संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात कर कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया।भारतीय संविधान के गौरव, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के सम्मान में 26 नवम्बर 2026, गुरुवार को अपरान्ह 3:30 बजे संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शहीद स्मारक भवन, रजबंधा मैदान, रायपुर में होगा।इस अवसर पर रंजना साहू ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया और उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जस्टिस डॉ. गौतम भादुड़ी जी एवं सांसद राजनांदगांव संतोष पांडे संविधान के महत्व पर अपने विचार रखेंगे।प्रदेश संयोजक रंजना साहू ने कहा कि संविधान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का मंत्र दिया। संविधान गौरव दिवस के माध्यम से हम नई पीढ़ी को संविधान के मूल्यों से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

 

 

Recent Posts