गुरु पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं रंजना साहू, भाजपाइयों ने गुरु नानक के चरणों में किया नमन

धमतरी- गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर सिख समाज द्वारा गुरुद्वारे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू समेत भाजपाइयों ने गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका और गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद लिया।इस दौरान गुरुद्वारे में अरदास, कीर्तन और लंगर का आयोजन हुआ। सिख समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरु पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा, नानक नाम जहाज़ है, चढ़े सो उतरे पार। गुरु नानक देव जी ने पूरी दुनिया को सेवा, सत्य और मानवता का संदेश दिया। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है।उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी का संदेश है – नाम जपो, किरत करो, वंड छको। यानी ईश्वर का नाम लो, मेहनत करो और मिल-बांट कर खाओ। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखनी है।उन्होंने समस्त सिख समाज एवं क्षेत्रवासियों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एल्डरमैन रितिका यादव,पूर्व जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू,युवा नेता जय हिन्दूजा,सिमरन हिन्दूजा,पिछड़ा वर्ग नेता लक्ष्मण गौतम,दौलत वाधवानी,सिख समाज के अध्यक्ष जसपाल सिंग छाबड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Recent Posts