“पर्वतारोहण में जशपुर की नई उड़ान, पांच युवा बनेंगे अंतरराष्ट्रीय गाइड”

जशपुर पर्यटन को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, 5 आदिवासी युवा बनेंगे रॉक क्लाइंबिंग के पेशेवर गाइड

Oplus_131072

रायपुर:–मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचलों में पर्यटन को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की पहल आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में जशपुर के पांच आदिवासी युवा तेजल भगत, रुसनाथ भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक और रवि सिंह का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। दिसंबर में बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान ये युवा आधुनिक क्लाइंबिंग तकनीक, सुरक्षा मानकों और पेशेवर गाइडिंग का कौशल सीखेंगे।

इन युवाओं ने वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में 5,340 मीटर ऊंची जगत्सुख-1 चोटी पर नया चढ़ाई मार्ग तैयार कर सफल आरोहण किया था। इस मार्ग को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सम्मान में ‘विष्णु देव रूट’ नाम दिया गया था। यह उपलब्धि जशपुर के युवाओं की पर्वतारोहण प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिला चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण और प्रमाणन से जशपुर में रॉक क्लाइंबिंग एवं साहसिक पर्यटन गतिविधियों को सुरक्षित और पेशेवर स्वरूप मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, प्रशिक्षक और पर्यटन उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने के नए अवसर विकसित होंगे।

सुशासन सरकार जशपुर की प्राकृतिक संपदा और जनजातीय युवाओं की प्रतिभा को वैश्विक अवसरों से जोड़कर पर्यटन, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Recent Posts