अघोर महोत्सव–श्री यज्ञ अनुष्ठान यज्ञो वै श्रेष्ठतमं कर्म समस्त सिद्धियों, ऐश्वर्य, शांति एवं लोकमंगल का दिव्य महाअनुष्ठान नमो आदेश।

सनातन वैदिक परंपरा में यज्ञ को केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु देव, प्रकृति एवं समस्त प्राणिमात्र के मध्य संतुलन स्थापित करने वाला दिव्य आध्यात्मिक विज्ञान माना गया है। वेदों में यज्ञ को धर्म का प्राण, लोकमंगल का आधार तथा ईश्वरीय कृपा प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन बताया गया है। सृष्टि के आदि काल से ऋषियों, मुनियों, देवताओं एवं महापुरुषों ने यज्ञ के माध्यम से जनकल्याण, प्रकृति संरक्षण, राष्ट्र उत्थान तथा आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है।रामायण काल में महाराज दशरथ द्वारा सम्पन्न पुत्रकामेष्टि यज्ञ के फलस्वरूप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ। वहीं महाभारत काल में राजसूय यज्ञ एवं अश्वमेध यज्ञ ने धर्म, समृद्धि, सुशासन और लोकमंगल की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सनातन इतिहास के ये दिव्य प्रसंग प्रमाणित करते हैं कि यज्ञ केवल कर्मकाण्ड नहीं, बल्कि ईश्वरीय अनुग्रह, धर्म स्थापना और कल्याण का सशक्त माध्यम है।अनेक वैदिक यज्ञों में “श्री यज्ञ” का विशेष महत्व वर्णित है। श्री” केवल धन या वैभव का प्रतीक नहीं, बल्कि दिव्य ऐश्वर्य, मंगल, सिद्धि, सौभाग्य, समृद्धि एवं आदिशक्ति की कृपा का प्रतीक है। अतः श्री यज्ञ अनुष्ठान ऐसा दिव्य महायज्ञ है जो साधक के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति, मानसिक शांति, पारिवारिक सुख, आरोग्य, समृद्धि, सौभाग्य तथा मनोवांछित कार्यों की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। श्रद्धा, विश्वास एवं समर्पण के साथ यज्ञ में सहभागिता करने वाला साधक यज्ञशक्ति एवं गुरुकृपा का प्रत्यक्ष अनुभव करता है।परम पूज्य अघोर पीठाधीश बाबा श्री रुद्रानंद प्रचंड वेग नाथ जी की असीम कृपा एवं पावन सान्निध्य में 21 जून से 26 जून 2026 तक अघोर महोत्सव – श्री यज्ञ अनुष्ठान का भव्य आयोजन अघोर पीठ श्री धाम सुमेरु मठ औघड़नाथ दरबार, रायपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न होने जा रहा है।यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यज्ञ, साधना, गुरुकृपा एवं लोकमंगल का दिव्य संगम है। इस पुण्य अवसर पर आप सभी श्रद्धालुजन सपरिवार उपस्थित होकर यज्ञ की पुण्यधारा में सहभागी बनें तथा गुरुकृपा, मनोवांछित फल, सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति का लाभ प्राप्त करें। आइए, यज्ञमय बनें – पुण्यमय बनें – गुरुकृपा एवं दिव्य चेतना के अधिकारी बनें। आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। नमो आदेश।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश