भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय इकाई

धमतरी के आरोग्य समिति द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उदेश्य से ब्राह्मण पारा कोष्टापारा वार्ड मे A.C. दीदी M.T. दीदी एवं मितानिन दीदियो के सहयोग से जागरूकता बैठक रखि गयी थी जिसमे दोनों वार्ड से बालिकाएं एवं माताए उपस्थित थी उक्त बैठक मे रुखमणी सोनकर ने HPV टीकाकरण का महत्व बताया ब्राह्मण पारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा ने किशोरी बेटियों से जुड़े इस गंभीर विषय पर खुलकर बात चित की साथ ही उपस्थित माताओ एवं किशोरियों को HPV टिका के बारे मे अपने परिवार एवं नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेकर निश्चित रूप से लगवाने के लिये आग्रह किया उन्होंने कहा समाज मे हमारी बहने लोक लाज के वजह से अपने शरीर से संबंधित विषयो पर खुलकर बातचीत नहीं कर पाती परिणाम स्वरूप भविष्य मे उसके नुकसान देखने सुनने को लगातार मिलते है इसलिये ऐसे विषयो पर अब संकोच करने का समय निकल चूका है उक्त बैठक मे ब्राह्मण पारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रुखमणि सोनकर A.C. संगीता साहू M.T. बसंती साहू मितानिन सावित्री कुम्भकार उर्वशी कुम्भकार अलका पदमवार रेखा निर्मलकर सदस्य दुलौरिन कुम्भकार यमुना कुम्भकार मनीषा सोनकर देवकी साहू उषा निर्मलकर जानकी निर्मलकर पूर्णिमा कुम्भकार केशरी कुम्भकार लक्षमी पटेल डामीन साहू तृषा निर्मलकर दीप्ती साहू नर्बदा पटेल निर्मला यादव भागवती कुम्भकार सहित अन्य माताए बहने सम्मिलित थी।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश