जिला कांकेर में बूथ कमेटी गठन एवं गांव चलो अभियान के दौरान बैठक लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया-दीपक बैज और लेख राम साहू

जिला कांकेर में कांकेर विधानसभा की बूथ कमेटी गठन एवं गांव चलो अभियान ग्राम पंचायत मर्दापोटी में एवं भानु प्रतापपुर विधानसभा की बैठक ग्राम पंचायत मचान्दूर चारामा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय दीपक बैज अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर लेख राम साहू जी का फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ के साथ भव्य स्वागत कांकेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया सभी कार्यकर्ताओं में इस अभियान के तहत उत्साह एवं उमंग देखने को मिला बसंत यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने बताया कि कांकेर विधानसभा के बूथ कमेटी का गठन लगभग 80% हो चुका है जिसमें कर्मठ सदस्यों को पद अधिकारी बनाया गया है ताकि पूरे जिम्मेदारी के साथ कार्य कर सके  सावित्री मंडावी विधायक भानु प्रतापपुर ने बताया कि बूथ कमेटी गठन का 90% कार्य संपन्न हो चुका है जिसमें नारी शक्ति को भी कमेटी में विशेष रूप से सदस्य बनाकर पदाधिकारी भी बनाया गया है ताकि आने वाले चुनाव में विशेष रूप से पूरे जोर-शोर के साथ कार्य कर सके इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी लेखराम साहू ने कहा कि कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए हमें BLA- 2 की गठन ग्रामीण क्षेत्रों में कर कांग्रेस कार्यकर्ता की सदस्य बनाया जाकर लोगों को जागरुक एवं कांग्रेस के प्रचार जन जन तक पहुंचाना है कार्यकर्ताओं को आपस में मिलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे शीर्ष नेता आदरणीय राहुल गांधी जी का निर्देश है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में BLA-2 का गठन किया जाना है उसके सदस्य बनाया जाना है उसके अध्यक्ष प्रभावशाली कर्मठ जुझारू और अच्छे व्यक्तित्व के धनी को बनाया जाएगा ताकि बूथ में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी जा सके हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की संपूर्ण जिम्मेदारी है कि कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करें ताकि आने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ जीत दिलाया जा सके कांकेर विधानसभा के बैठक में बसंत यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कांकेर बिरेश ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी नरेश कुमार ठाकुर नितिन पोटाई जी हेमंत ध्रुव कश्यप जी रूप सिंह पोटाई जी मिथिलेश जिला पंचायत सदस्य सुलोचना मेश्राम तरेंद्र भंडारी भोम सिंह उदय शर्मा राजेश भास्कर लोकेंद्र यादव विनोद शोरी देवेंद्र साहू मृदुला भास्कर नरसिंह रमेश कमलेश पद्माकर सरजू शोरी सूर्या नेताम और भानु प्रतापपुर विधानसभा के बैठक में विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ठाकुर राम कश्यप संतोष शिंदे नरेंद्र यादव सुनाराम तेता हिरवेंद्र साहू गोपी बढाई नवली मीणा मांडवी मंजू सोनकर धर्मेंद्र मेहता नूतन महेंद्र नायक अकरम कुरैशी प्रदीप राजेंद्र सलाम एवं अन्य ब्लॉक के प्रमुख मंडल के प्रमुख एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस बैठक से सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार के साथ-साथ उत्साह एवं जोश देखने को मिला माननीय दीपक बैज और माननीय लेख राम साहू दोनों ने गांव चलो अभियान एवं बूथ गठन की कार्य को सफलता पूर्वक किये जाने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए

Recent Posts