भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने निज निवास पर लगाया पार्टी का ध्वज, कार्यकर्ताओं को दिए भाजपा स्थापना दिवस की बधाई

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने निज निवास पर पार्टी का ध्वज लगाकर संगठन के सिद्धांतों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को पुनः सुदृढ़ किया, इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की गौरवशाली यात्रा को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं को समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने संदेश में सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है, जिसने सदैव राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास को अपना मूल मंत्र बनाया है। 6 अप्रैल का यह दिवस हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक दिवस है, भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और सेवा भाव के बल पर ही आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि हम संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, हम सबको मिलकर सेवा, समर्पण और संगठन के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है और देश को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाना है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निरंतर जनसेवा में सक्रिय रहकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। उन्होंने पुनः सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर राष्ट्र सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ें और भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

Recent Posts