प्रीतेश गांधी ने कहा समाज में प्रेम, सुख, शांति एवं समृद्धि का गुरु नानक देव जी ने दिया संदेश देश की सेवा, धर्म की रक्षा एकता एवं अखंडता का पर्याय है गुरु नानक देव की वाणी-: राजेंद्र शर्मा धार्मिक आयोजन से होती है शहर में परस्पर प्रेम एवं भाईचारे की भावना प्रबल-: विजय मोटवानीधमतरी-: गुरु नानक देव जी की 557 वीं जयंती के पवित्र अवसर जो कार्तिक मास के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है जिसमें सिख एवं सिंधी समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं स्थानीय गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में शबद कीर्तन के साथ धार्मिक वातावरण प्रतिदिन निर्मित हो रहा था जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी, पिन्टू यादव कुलेश सोनी शामिल होते हुए गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर गुरु नानक देव जी की वाणी शब्द कीर्तन श्रवण किया इसके साथ ही समाज के सुख शांति एवं समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व शहर में नगर कीर्तन के साथ भव्य एवं दिव्य प्रकाश पर लोगों के लिए आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र रहा।प्रीतेश गांधी ने कहा है कि गुरु नानक देव जी ने आपसी प्रेम भाईचारा एवं सुख शांति का संदेश दिया है। वही राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत की एकता भारत के अध्यात्म एवं धर्म के रक्षार्थ सिख समाज एवं गुरु नानक देव जी सहित सभी गुरुओं का संदेश अमर वाणी के रूप में युगों युगों तक भारत का मार्गदर्शन करते रहेगी। वही विजय मोटवानी शहर के धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में गुरु नानक जयंती को आपसी प्रेम एकता एवं अखंडता का पर्याय बताया।







