इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया देव दीवाली पार्षद सहित मातृ-शक्तियों ने की पूजा अर्चना

भगवान शंकर के प्रति देवताओं के कृतज्ञता ज्ञापित करने का पर्व है कार्तिक पूर्णिमा-: कुलेश सोनी धमतरी-:कार्तिक माह में पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर की साधना, आराधना एवं पूजा अर्चना करने का धार्मिक भाव पुरातन कालीन मान्यताओं एवं परंपराओं से जुड़ा हुआ है, इसी दिवस भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी में देवताओं के द्वारा दिवाली साक्षात मनाया जाने की प्रचलित मान्यता है इसी का अनुसरण करते हुए अंबेडकर वार्ड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में वहां के रहवासी तथा स्थानीय लोगों के द्वारा पूरे कार्तिक मास में प्रत्येक घर में अल सुबह रंगोली, दीपक, के साथ घरों से आरती एवं घंटी तथा शंखनाद की प्रतिध्वनि सुनाई पड़ती थी, जिसका सामूहिक समापन पूर्णिमा के अवसर पर पार्षद कुलेश सोनी सहित कॉलोनीवासियों जिसमें मात्र शक्तियों की उपस्थिति में भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते हुए कार्तिक मास से संबंधित कथाओं का वाचन किया गया जिसमें इस पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पार्षद कुलेश सोनी ने कहा है कि इसी दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस एवं उनके तीन असुर पुत्रों का वध कर देवताओं को शांति प्रदान की थी इसलिए भगवान शंकर त्रिपुरारी भी कहे जाते हैं। और इसी के कारण समस्त देवता मिलकर इस दिन देव दिवाली मनाने का परंपरागत मानता है और ऐसे प्रो से हमारी धार्मिक भावना प्रबल होती है।उक्त पूजा एवं अनुष्ठान के अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में सत्यभामा आनंद साहू, भावना मनोहर साहू मीरा शोभित साहू लल्ली अनिल साहू गुलेश्वरी रोहित देवांगन सीमा सोनी कैलाश ओझा कंवला सुधीर कौशल राजेश खीलोसिया प्रदीप शर्मा शामिल रहे।

Recent Posts