60 लाख रूपये की धोखाधड़ी का आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार कुरुद पुलिस ने फर्जी बिल और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए की गई जालसाजी का किया खुलासा

एक करोड़ के व्यावसायिक लेनदेन में 60 लाख रुपये की हेराफेरी, FCI गोदाम में चावल जमा करने के नाम पर 08 फर्जी इनवाइस बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार धमतरी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही: फर्जी इनवाइस के सहारे 60 लाख रुपये हड़पने का आरोप महासमुंद निवासी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आर्थिक अपराध एवं धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कुरुद पुलिस ने व्यावसायिक लेनदेन में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने तथा फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करने के मामले में महासमुंद निवासी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।मामले का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया उर्मिला शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी धोबनीपारा कुरुद ने थाना कुरुद में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यावसायिक लेनदेन के तहत उन्होंने आरोपी विनय अग्रवाल उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 30 आदर्श नगर महासमुंद को केनरा बैंक के माध्यम से RTGS द्वारा अलग-अलग किस्तों में कुल 1 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए थे।आरोपी द्वारा प्रार्थिया को 40 लाख रुपये वापस किए गए लेकिन शेष 60 लाख रुपये वापस नहीं किए गए। आरोप है कि बकाया राशि हड़पने की नीयत से आरोपी ने 16.06.2023 से 24.06.2023 के मध्य 2360 क्विंटल चावल FCI मंदिर हसौद गोदाम में जमा कराने के नाम पर 08 नग फर्जी एवं कूटरचित इनवाइस/बिल तैयार कर प्रार्थिया के समक्ष प्रस्तुत किए। जांच में इन दस्तावेजों की तारीखों एवं तथ्यों में विसंगतियां पाई गईं।पुलिस की कार्यवाही प्रार्थिया की शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेजों के उपयोग का अपराध पाए जाने पर थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 397/2026, धारा 467 468, 471 एवं 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए कुरुद पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे महासमुंद से हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपी का विवरण विनय अग्रवाल पिता स्व. महावीर जी अग्रवाल उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 30 आदर्श नगर थाना एवं जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।धमतरी पुलिस की अपील: आम नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील है कि बड़े व्यावसायिक लेनदेन में आवश्यक दस्तावेजों बिल इनवाइस एवं बैंकिंग रिकॉर्ड का विधिवत सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।धमतरी पुलिस – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत प्रभावी कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध।

 

 

 

 

 

Recent Posts