पीएम जनमन योजना और अरुण सार्वा के संकल्प से साकार हुए 34 कमार परिवारों के सपने

मसान डबरा की विकसित कॉलोनी बनी ग्रामीण विकास और जनसेवा की मिसाल, सेवा संकल्प अभियान के तहत 76 पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में हुआ वृक्षारोपण, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस सहित जनप्रतिनिधियों ने की पहल की सराहना धमतरी। पक्के और सुविधायुक्त घर, व्यवस्थित परिसर, सामुदायिक भवन, मंदिर और हरियाली से सजा वातावरण—मसान डबरा में 34 कमार परिवारों के लिए विकसित की गई कॉलोनी अब ग्रामीण विकास और सामाजिक सहभागिता के प्रयासों की पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास निर्माण से शुरू हुई इस पहल को बेहतर स्वरूप देने में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने विशेष भूमिका निभाई। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित ग्राम मसान डबरा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 76 पौधे रोपे गए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा नेताओं और पत्रकारों के नाम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित अवधारणा को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा थे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने की।अंत्योदय की भावना से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बदलाव का प्रयास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण सार्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के संकल्प से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान भी इसी भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। मसान डबरा में पौधरोपण और 34 कमार परिवारों के लिए विकसित कॉलोनी का निर्माण इसी दिशा में किए गए प्रयास हैं।उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इसी सोच के अनुरूप जरूरतमंद परिवारों को बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। सार्वा ने लोगों से अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद परिवारों के आवास निर्माण और कॉलोनी विकास जैसे कार्यों में सहयोग करें।विकास के साथ प्रकृति की सुरक्षा भी जरूरी : प्रकाश बैस भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि विकास के कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना भी आवश्यक है। मसान डबरा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उन्होंने 34 कमार परिवारों के लिए विकसित की गई कॉलोनी की सराहना करते हुए कहा कि जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने वाले प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।कार्यक्रम में पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, नगरी जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू, जिला पंचायत की महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति मोनिका देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, अजय नाहटा, नागेंद्र शुक्ला, मोहन नाहटा, गरिमा नेताम, अकबर कश्यप, धनेश्वरी साहू, अनिता ध्रुव, धमतरी जनपद अध्यक्ष अंग्रिरा ध्रुव, हृदय साहू, केशव साहू, राजेश गोसाई, विनय जैन, पवन गजपाल, अविनाश दुबे और रवि दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जरूरतमंद परिवारों की स्थिति ने बेहतर आवास का संकल्प लेने के लिए किया प्रेरित मसान डबरा में कॉलोनी विकास की शुरुआत के संबंध में अरुण सार्वा ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले न्योता भोज कार्यक्रम में गांव पहुंचने के दौरान उन्होंने कमार परिवारों की आवासीय स्थिति देखी थी। कई परिवार कच्चे मकानों में रह रहे थे। कुछ घरों में खपरैल की छत थी, जबकि कुछ मकानों में छत की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। इन परिस्थितियों ने उन्हें परिवारों के लिए बेहतर आवास और सुविधायुक्त परिसर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत कमार परिवारों को आवास निर्माण के लिए दो लाख रुपये की सहायता और 90 दिनों की मजदूरी का प्रावधान मिला। इन आवासों को केवल घरों तक सीमित न रखकर एक व्यवस्थित कॉलोनी के रूप में विकसित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए गए। इस प्रक्रिया में अरुण सार्वा ने निर्माण कार्यों की निगरानी, गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष ध्यान दिया। कॉलोनी में सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए उन्होंने आर्थिक सहयोग भी दिया।घरों से लेकर सामुदायिक सुविधाओं तक, व्यवस्थित कॉलोनी का स्वरूप कॉलोनी में प्रत्येक कमार परिवार के लिए दो कमरे, एक हॉल और किचन की सुविधा वाला दो बीएचके स्वरूप का आवास तैयार कराया गया है। परिवारों की पारंपरिक भोजन पद्धति को ध्यान में रखते हुए घर के पीछे लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के लिए अलग किचन की व्यवस्था की गई है। इससे मुख्य आवासीय हिस्से को धुएं और खाना पकाने से होने वाली संभावित क्षति से बचाने में मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त सामान रखने के लिए स्टोर रूम भी बनाया गया है।पूरे परिसर को व्यवस्थित और सुरक्षित स्वरूप देने के लिए कवर्ड कैंपस तैयार किया गया है। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। कॉलोनी में गार्डन, कम्युनिटी हॉल और मंदिर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य परिवारों को बेहतर आवास के साथ सामुदायिक जीवन के लिए अनुकूल वातावरण देना है।जनसंघी परिवार से जुड़े रहे हैं सार्वा, संयोग से सक्रिय राजनीति में आए अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए अरुण सार्वा ने बताया कि उनके पिता और परिवार के सदस्य जनसंघ से जुड़े रहे हैं। इसी पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण उनका झुकाव शुरू से भाजपा की विचारधारा की ओर रहा। हालांकि, सक्रिय राजनीति में आने की उनकी कोई विशेष योजना नहीं थी, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि आज वे जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में जनसेवा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सहभागिता वृक्षारोपण कार्यक्रम में नागेंद्र बोर्झा, केशव टेकाम, नगिना सोम, शत्रुघन नाग, मोहन साहू, सुलोचना साहू, रुपेंद्र साहू, मोनू साहू, दिनेश्वरी नेताम, चंद्रकला साहू, प्रेमलता नागवंशी, चेलेश्वरी साहू, चित्रांश नागवंशी, श्यामंत बिसेन, रामगोपाल साहू, बबलू सेन, दीनदयाल सेन, ननकू दास मानिकपुरी, विकास जैन, सुनील यादव, सुनील सिंहसार, सुगन चंद्र साहू, शक्ति मरकाम, गिरवर भंडारी, रमेश साहू, बीआर साहू, जन्मजेय साहू, बलदाउ यादव, साहनुराम साहू, साधूराम साहू, पवन साहू, वेसित पटेल, केशव नाग, लौकुमार साहू, उमेश ध्रुव, बल्लु साहू, जनक साहू, मुंगेश ध्रुव और रेवत शांडिल्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।मसान डबरा में आयोजित यह कार्यक्रम आवासीय सुविधाओं के विकास और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ आगे बढ़ाने की पहल के रूप में सामने आया। एक ओर 34 कमार परिवारों के लिए बेहतर आवासीय वातावरण तैयार किया गया है, वहीं दूसरी ओर पौधरोपण के माध्यम से हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Recent Posts