धमतरी पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही: 60 पौवा देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 24,800/-रु० की मसरूका जब्त

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त दबिश: आमा तालाब रोड पर घेराबंदी कर दो आरोपी गिरफ्तारअवैध शराब परिवहन पर धमतरी पुलिस का शिकंजा: दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर भेजा गया जेल पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से देशी शराब रखकर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त टीम द्वारा आमा तालाब रोड, शराब भट्टी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की गई।घेराबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। जांच में उनके कब्जे से 60 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत लगभग 4,800/- रुपये है, बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-X-6560, जिसकी कीमत लगभग 20,000/- रुपये है, को भी जब्त किया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 24,800/- रुपये का मशरूका जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

(01) संजय नेताम, पिता भुखवा नेताम, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम नर्रा, जिला बालोद (छ.ग.)।

(02) पंचूराम सोरी, पिता बिदेराम सोरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम नर्रा, जिला बालोद (छ.ग.)।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली, धमतरी में अपराध क्रमांक 261/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाकर आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की सूचना मिलने पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।धमतरी पुलिस की अपील: आम नागरिक अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी तथा कानून के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

 

Recent Posts