एसपी धमतरी भावना पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए दोनों आरोपी मोटर सायकिल चोरी खुलासा: चोरी की लगभग 40,000/- रूपये कीमत की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल मामले का संक्षिप्त विवरणजिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा ऐसे मामलों में त्वरित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।दुर्गा पंडाल में बिजली झालर लगाने गया था प्रार्थी, वापस लौटा तो गायब मिली बाइक प्रकरण में प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 09:30 बजे उसने अपनी सीबी शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AH 7832, जिसकी अनुमानित कीमत 40,000/-रूपये है, को घर के सामने खड़ा किया था। इसके बाद वह दुर्गा पंडाल में बिजली झालर फिटिंग का कार्य करने चला गया। दिनांक 12 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 03:00 बजे कार्य समाप्त कर वापस लौटने पर मोटरसाइकिल निर्धारित स्थान से गायब मिली।अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपीमामले की विवेचना के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दानीटोला स्थित मैला गड्ढा के पास संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के दौरान आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई। चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने तथा विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपियों का विवरण (01)खुबलाल साहू, पिता ललित साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी महिमा सागर वार्ड, दानीटोला स्कूल के पास, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी।(02) राजेन्द्र निर्मलकर, पिता भगत राम निर्मलकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी टिकरापारा, पीपल पेड़ के पास, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी।आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाहीदोनों गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है।धमतरी पुलिस की अपील धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा संभव हो तो अतिरिक्त सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही में पुलिस का सहयोग करें।धमतरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।






