सनातन एकता का संदेश: 17 अक्टूबर को धमतरी में निकलेगी चुनरी यात्रा, पंथी नृत्य और राउत नाचा रहेंगे मुख्य आकर्षण

भव्य चुनरी यात्रा, 5 संकल्पों के साथ एकजुट होगा सर्वसमाज

धमतरी:सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने के लिए 17 अक्टूबर को सप्तमी के अवसर पर सर्व हिन्दू समाज धमतरी द्वारा भव्य ‘सनातन संस्कृति संगम महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शहर में विशाल मां की चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जो धार्मिक और सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण बनेगा।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य पांच प्रमुख संकल्पों को मूर्तरूप देना है, जिसमें नशा मुक्ति, प्रकृति का सम्मान, मां-बेटियों का सम्मान, सामाजिक समरसता और हिंदू समाज की अखंडता को बनाए रखना शामिल है। सर्वसमाज के अध्यक्ष महेश रोहरा और सचिव अशोक पवार ने बताया कि यह यात्रा पुराने बस स्टैंड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से सुबह आरंभ होगी। यहां से यह शास्त्री चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर और गणेश चौक से होते हुए नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और चुनरी अर्पण के साथ इसका समापन होगा।

इस आयोजन में विभिन्न समाज के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा और सामाजिक झांकियों के साथ सहभागिता करेंगे। यात्रा में ईष्ट देवी-देवताओं की झांकियां, जसगीत मंडलियां और रामसत्ता विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

सर्वसमाज के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बॉक्स

यात्रा के प्रमुख आकर्षण

सजीव झांकियां और प्रस्तुतियां: नवरात्र के महत्व को दर्शाती मां नवदुर्गा की सजीव झांकी, आंगोदव, और अखाड़ा प्रदर्शन।लोक संस्कृति: छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य और जसगीत मंडली।

संगीत व आतिशबाजी: दुर्गा बैंड की विशेष प्रस्तुति, भजन मंडलियों के सुमधुर भजन, दीपों की विशाल श्रृंखला और भव्य आ

तिशबाजी।

Recent Posts