माँ बम्लेश्वरी के दरबार में विधायक ओंकार साहू ने नवाया शीश प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

धमतरी। विधायक ओंकार साहू ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माननीय भूपेश बघेल जी के साथ डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस पावन अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने माँ बम्लेश्वरी के चरणों में शीश नवाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने माता रानी से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली लाने की प्रार्थना की।नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ बम्लेश्वरी के दरबार में भक्तिमय वातावरण के बीच विधायक श्री साहू ने प्रदेश की जनता की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण की मंगलकामना की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ बम्लेश्वरी की कृपा और आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, शांति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Recent Posts