सुचारू पानी निकासी हेतु वार्ड वासियों संग पार्षद ने दिखाई सक्रियता

बारिश से अस्त व्यस्त हुई जनजीवन को व्यवस्थित करने करेंगे हर संभव प्रयास-: कुलेश सोनी धमतरी-:शहर के अंबेडकर वार्ड स्थित श्रद्धा नगर तथा इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोरिद नाला में भारी पानी का बहाव हो जाने के कारण गलियों में पानी भर जाने की समस्या आम जनता के समक्ष उत्पन्न हो गई है इसका एक कारण नवोदित बसाव भी है। पानी की निकासी को व्यवस्थित करने के लिए निगम की टीम के साथ वार्ड के नागरिक भी पार्षद कुलेश सोनी के साथ शुक्रवार की रात से ही जुटे रहे। अंबेडकर चौक से रुद्री की ओर जाने वाली सड़क में भी पानी भर जाने के कारण पानी के निकासी को सुचारू रूप से करते हुए यातायात को भी व्यवस्थित करने में सोनी द्वारा देर रात तक मशक्कत की जाती रही। कुलेश सोनी ने कहा है कि वार्ड में सीसी सड़क का विस्तार तो हो गया है नालिया मनाया जाना प्रस्तावित है जिसे आने वाले समय में मूर्त रूप देकर बरसात के पानी निकासी को व्यवस्थित करने हेतु कम निगम द्वारा उठाया जाएगा उन्होंने आगे कहा है कि इस समस्या के समाधान के लिए निगम में ठोस कार्य योजना के साथ काम करने हेतु आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

Recent Posts