धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही: ट्रक की टंकी से डीजल चोरी करने वाला चालक एवं चोरी का डीजल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना कुरूद पुलिस ने 100 लीटर चोरी का डीजल (कीमत लगभग 10,240/-रूपये) किया बरामद दोनों आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर एसपी धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर धमतरी पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही घटना का संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस ने ट्रक से डीजल चोरी करने वाले चालक एवं चोरी का डीजल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।प्रार्थी राहुल कुमार यादव निवासी सड्डू रायपुर ने थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी माता सुमित्रा देवी यादव के नाम से पंजीकृत ट्रक क्रमांक CG 04 RA 1168 की देखरेख वे स्वयं करते हैं। दिनांक 10.11.2026 को ट्रक चालक अजय ध्रुव को रायपुर से बचेली माल भरने के लिए भेजा गया था लेकिन आरोपी चालक बचेली न जाकर कुरूद स्थित पुरुषोत्तम पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा कर दिया।इसके बाद दिनांक 11.11.2026 की रात्रि लगभग 01:00 बजे आरोपी चालक ट्रक को ग्राम चरमुड़िया उपस्वास्थ्य केंद्र के पास ले गया तथा ट्रक की टंकी में भरे डीजल में से लगभग 130 लीटर डीजल जिसकी कीमत करीब 13,280/-रूपये थी चोरी कर लिया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 394/2026 धारा 316(4) 305(सी) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारीविवेचना के दौरान थाना कुरूद पुलिस ने त्वरित पतासाजी कर संदेही चालक अजय ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ट्रक से लगभग 100 लीटर डीजल तीन अलग-अलग जरकिन में निकालकर गांव के ही लाकेश उर्फ चुम्मन महिपाल को 6,800/- रूपये में बेच दिया था।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी लाकेश उर्फ चुम्मन महिपाल के कब्जे से चोरी का 100 लीटर डीजल तीन अलग-अलग जरकिन डिब्बों में बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया। चोरी की संपत्ति खरीदने का अपराध पाए जाने पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ी गई।थाना कुरूद पुलिस द्वारा दिनांक 13.11.2026 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पता-(01) अजय ध्रुव उर्फ अज्जू, पिता स्व. ध्रुव, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चरमुड़िया थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)।(02) लाकेश उर्फ चुम्मन महिपाल, पिता स्व. विजय महिपाल उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चरमुड़िया थाना कुरूद जिला धमतरी (छ.ग.)।धमतरी पुलिस की अपीलधमतरी पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन मालिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों एवं उनमें रखे ईंधन की नियमित निगरानी रखें। किसी भी प्रकार की चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

Recent Posts