सूशासन के लाभ को आमजनता तक पहुंचाने पार्षद ने किया संस्कारिक पहल, घर घर दिये पिले चावल का आमंत्रण

आम जनमानस की समस्याओं के समाधान का सार्थक व समुचित मंच बने शिविर ,इसके लिए रहेंगे वह प्रयासरत -: कुलेश सोनी धमतरी-: 5 जून शुक्रवार को इडौर स्टेडियम में डॉ. अंबेडकर, रामसागर पारा तथा पोस्ट ऑफिस वार्डों के जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर लगाए जा रहे हैं सुशासन शिविर की सार्थकता जनहित में सिद्ध होते हुए इसका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो इसके लिए अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा एक अनुकरणीय संस्कारिक पहल करते हुए अपने वार्ड के प्रत्येक घरों में जाकर स्वयं के खर्चे पर तैयार किए गए पंपलेट के साथ ही छत्तीसगढ़ की मान्यताओं में समाहित आमंत्रण देने की प्रथा पीला ,चावल सुपारी तथा हल्दी घर घर देकर इस शिविर का लाभ उठाने का आग्रह कर रहे हैं इसके साथ ही वह शिविर में लग रहे विभागों की जानकारी देकर शासन की योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई परेशानी, समस्या या दिक्कत को शिविर स्थल पर उपस्थित होकर निदान किए जाने का प्रयास किए जाने की बात से भी अवगत करा रहे हैं। सोनी ने एक चर्चा में बताया कि उनका व्यक्तिगत प्रयास है कि शासन-प्रशासन के मंशा एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा नगरीय प्रशासन मंत्री भावनाओं के अनुरूप सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जिसमें प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन,जन धन योजना, निराश्रित पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य बीमा, सहित नगर निगम के मूलभूत सिद्धांत जिसमें पानी, बिजली, सड़क, नाली, भवन अनुज्ञा,सफाई से संबंधित समस्त जन समस्याओं के निराकरण करते हुए शिविर का लाभ जनता को मिले यह उनका प्रयास रहेगा इसके लिए वे कल सिविर स्थल पर पूरे समय उपलब्ध रहकर आगंतुकों को सहयोग प्रदान भी करेंगे।

Recent Posts