धमतरी नगर पालिक निगम में जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर के द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आगामी ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पिछले कुछ दिनों से नहर/कैनाल में सिंचाई विभाग द्वारा पानी की आवक कम कर दिए जाने के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई। जल विभाग सभापति के नेतृत्व में पार्षदों की एक टीम ने अभियंता बी. के. मगेंद्र से मुलाकात की, जिसके पश्चात शाम को विस्तृत बैठक रखी गई। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि कैनाल को बोरियों से मजबूतीपूर्वक बांधकर रखा जाए, ताकि जल आपूर्ति बाधित न हो। यह स्पष्ट किया गया कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।जल आपूर्ति आम नागरिकों से जुड़ी हुई एक मूलभूत और अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधा है, इसलिए किसी भी प्रकार की त्रुटि या कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर, पिंटू यादव, हेमंत बंजारे कुलेश सोनी दिनेश शर्मा विकाश ग्वाल पंचराम सिन्हा उपस्थित रहे।






