धमतरी- छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी विधानसभा सहित समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रंजना साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, कृषि परंपरा और लोकजीवन से गहराई से जुड़ा पर्व है, यह पर्व हमारे अन्नदाताओं के परिश्रम, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हरेली के अवसर पर किसान अपने कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, हरेली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक परंपराओं और ग्रामीण जीवन की जीवंत पहचान है। इस दिन घर-आंगन में खुशियों का वातावरण रहता है और पारंपरिक खेलों एवं रीति-रिवाजों के माध्यम से हमारी संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिलती है। हमें अपनी इन समृद्ध परंपराओं को संजोकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।साहू ने कहा कि हरेली तिहार प्रदेश के किसानों और मेहनतकश लोगों के जीवन में नई उम्मीद एवं उत्साह लेकर आता है। उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, किसानों की समृद्धि, अच्छी वर्षा एवं उत्तम फसल की कामना करते हुए कहा कि हरेली तिहार सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा छत्तीसगढ़ की धरती सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रहे।उन्होंने पुनः सभी क्षेत्रवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रथम परब हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






