धमतरी/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा एवं कृषि जीवन से जुड़े प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।महापौर रामू रोहरा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और किसानों की मेहनत से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही कृषि एवं ग्रामीण जीवन की समृद्ध परंपराओं को सहेजने का संदेश देता है। हरेली के अवसर पर किसान अपने कृषि औजारों एवं पशुधन की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना करते हैं।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं। हरेली तिहार हमें प्रकृति संरक्षण, कृषि संस्कृति के सम्मान और अपनी गौरवशाली परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है।महापौर ने प्रदेश के अन्नदाताओं सहित सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह हरेली तिहार सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह, सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ हरेली पर्व मनाने तथा पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।






