प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिव्या कलिहारी का धमतरी आगमन

माता तेलीनसत्ती के प्रांगण में स्थित साहू समाज भवन में आवश्यक बैठक रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि बनकर पहुंची प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिव्या कलिहारी का धमतरी आगमन पर साहू समाज द्वारा भव्य स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया सभी जागरुक एवं वरिष्ठ साहू समाज के पदाधिकारीयो ने साहू समाज को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लक्ष्य को लेकर बैठक में चर्चा किया गया समाज को कैसे संगठित किया जाए एवं आर्थिक रूप से मजबूत एवं आत्म स्वालंबी कैसे बनाएं इस संबंध में भी विशेष चर्चा हुई लेख राम साहू अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज छत्तीसगढ़ के विशाल एवं शिक्षित समाज में से एक है इस समाज के कार्य करने के तरीके को छत्तीसगढ़ के अन्य समाज देखकर सराहना करते हुए अनुकरण भी करते हैं मैं चाहूंगा कि साहू समाज ना बिखरे एकजुट होकर आपसी ताल में भाईचारे की भावना से कार्य करें ताकि समाज की गरिमा पूरे प्रदेश भर में फैली रहे इस कार्यक्रम में गणेश साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज धमतरी लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली रंजना डीपेंद्र साहू पूर्व विधायक धमतरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंदा हिरवानी सोनिया साहू सुमन बाला अनुसुइया साहू आरती साहू रूपाली साहू इंदिरा साहू दुर्गेश नंदिनी साहू श्यामा साहू शिल्पा साहू पद्मावती साहू एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे

Recent Posts