अध्यक्ष रामेश्वर की उपस्थिति में पदाधिकारियों का मनोनयन उपाध्यक्ष,सचिव कोषाध्यक्ष की नई टीम का हुआ गठन कोसरिया यादव समाज नगर इकाई की बैठक हुई

धमतरी- नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर यादव ने सामाजिक भवन में आवश्यक बैठक आयोजित कर सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा हैं। संरक्षक, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक का मनोनयन कर कोसरिया यादव समाज नगर इकाई के नई टीम की घोषणा की गई्र है।

अध्यक्ष रामेश्वर यादव ने बताया कि गत 26 जुलाई को मतदान प्रक्रिया से अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। चुनाव सम्पन्न होने के बाद पदाधिकारियों का मनोनयन करने 2 अगस्त रविवार को आमातालाब के पास यादव समाज भवन में आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पूर्व संगठन द्वारा किये गए पांच साल के कार्य का समीक्षा कर आय-व्यव की जानकारी सामाजिकजनों को दी गई। सदस्यों के सर्वसम्मति से नवीन कार्यकाल के लिए नगर इकाई टीम के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। उपाध्यक्ष विजय यादव विंध्यवासिनी वार्ड, सुरेश यादव महिमा सागर वार्ड, सचिव मोहन यादव बनियापारा वार्ड, हीरालाल यादव सुभाष नगर वार्ड एवं कोषाध्यक्ष नन्द किशोर यादव सोरिद वार्ड, हेमंत यादव बनियापारा वार्ड को बनाया गया है। समाज के वरिष्ठ सदस्यों को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया है, जिनमें यशवंत यादव दानीटोला वार्ड, हंशु यादव गोकुलपुर वार्ड, भागवत यादव बांसपारा वार्ड, रामजीवन यादव सोरिद वार्ड, जगमोहन यादव आमापारा वार्ड, डॉ.श्यामलाल यादव शामिल है। अंकेक्षक की जिम्मेदारी राम अवतार यादव, विकास यादव को सौंपी गई है। विधिक सलाहकार अधिवक्ता भरत यादव, सत्यवान बबलु यादव आमापारा को बनाया गया है। मनोनयन के बाद उपस्थित सामाजिकजनों द्वारा मनोनित पदाधिकारियों का गुलाल का टीका लगाकर सम्मान करते हुए नये कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामना दिया गया। बैठक में सुरेखा यादव संतोषी यादव किरण यादव, सुनीता यादव गंगु यादव, रानू यादव कुसुम यादव, कांति यादव, संतोषी यादव, शिक्षक एन.आर.यादव, तुलसी राम यादव, नरेन्द्र यादव, बंशी यादव, राजेन्द्र यादव, रामरतन यादव, हंशु यादव, गजेन्द्र यादव, यशवंत यादव लक्की यादव आदि उपस्थित थें। 16 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण नगर इकाई धमतरी के निर्वाचित अध्यक्ष एवं मनोनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 16 अगस्त रविवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष माधव कंवर सिंह यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में धमतरी जिलाध्यक्ष जोहन सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। अतिथियों द्वारा नगर इकाई टीम के सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। समारोह के आयोेजन के लिए कोसरिया यादव समाज नगर इकाई धमतरी द्वारा तैयारी की जा रही है।

Recent Posts