श्रम को सार्थक कर, आस्था व श्रद्धा के समर्पण का पवित्र पर्व है विश्वकर्मा पूजा -: राजेंद्र शर्मा धमतरी-: विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर कारपेंटर कल्याण संघ द्वारा वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए माहवर धर्मशाला मैदान मे सृजन और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना कर दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक आयोजनों के पश्चात आयोजित पूजा अर्चना तथा हवन पूजन को वेदपाठी शास्त्री पंडित करण शास्त्री के द्वारा संपन्न कराने के पश्चात जन समुदाय के लिए किए गए भंडारे सहित उक्त धार्मिक आयोजन मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद पिंटू यादव, कुलेश सोनी विशेष रूप से शामिल होते हुए उपस्थित जनों को भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह के आस्था व श्रद्धा मय आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ही मानव जीवन को धन्य करने के लिए धरती पर सृजन एवं निर्माण के संवाहक होने के निर्माण के देवता तथा समाज में मेहनत के प्रतीक मेहनतकश सामाजिक अधो संरचना में अपनी भूमिका निभाते हुए योगदान देने वाले लोगों को श्रम की सार्थकता के रूप में कार्य करने की प्रेरणा एवं आशीर्वाद प्रदान करते हैं इसलिए 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा जयंती की दिवस का हमारे मानव जीवन, सामाजिक जागरण के रूप में में विशेष महत्व है।उक्त अवसर पर संगठन के संरक्षक गण मोहन बरनेला,छितरमल बरनेला, आशाराम साहू,अध्यक्ष रवि शंकर साहू, उपाध्यक्ष रघुनाथ शर्मा, सचिव रमाकांत पटेल, जितेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, उप कोषाध्यक्ष त्रिभुवन साहू, संगठन मंत्री तामेश्वर देशमुख, महामंत्री लक्ष्मी नारायण पटेल,उप संगठन मंत्री लाभेद्रं साहू, मीडिया प्रभारी मुकेश पटेल, सदस्य गण जितेंद्र साहू ,जितेंद्र यादव ,सदा राम साहू ,पूनम चंद सिंह, शेष नारायण साहू ,चंद्रशेखर पटेल ,तुलसी साहू, गणेश नेताम, आत्माराम साहू, सुधीर पटेल, गजेंद्र पटेल ,विक्रम साहू, शंभु देवांगन, सालिक राम साहू, केशव साहू उपस्थित रहे।







