
विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि मस्त कलंदर बैंड की संगीत प्रस्तुति रहेगी विशेष आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 23 विभागों की विकासपरक प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम डॉ. शोभाराम देवांगन खेल मैदान धमतरी में आयोजित होगा। राज्योत्सव में कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहू सिहावा विधायक अंबिका मरकाम जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा महापौर रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिला अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है । अधिकांश तैयारियां हो गयी है । रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय ‘मस्त कलंदर बैंड’ अपनी विशेष संगीत प्रस्तुति देंगे । वही नवीन सोनी बैंड धमतरी, पंखुडी कुलकर्णी (कत्थक नृत्य) स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने मिलेंगे । इस अवसर पर विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी जाएगी । राज्योत्सव के अवसर पर शाम 6 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान लोकप्रिय ‘मस्त कलंदर बैंड’ अपनी विशेष संगीत प्रस्तुति देगा। बैंड के कलाकारों द्वारा लोकप्रिय गीतों, सुरीली धुनों और ऊर्जावान मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। यह संगीतमय प्रस्तुति आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी।23 विभागों की प्रदर्शनी में दिखेगी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक राज्योत्सव स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के कुल 23 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों, नवाचारों तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। कृषि एवं उद्यानिकी मत्स्य पालन पशुपालन वन शिक्षा स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, उद्योग कौशल विकास सहित विभिन्न विभाग अपनी गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे। स्टॉलों में प्रमुख रूप से निम्न विभाग शामिल रहेंगे—1. जिला पंचायत (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) 2. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 3. उद्योग विभाग 4. कौशल विकास विभाग 5. कृषि विभाग 6. उद्यानिकी विभाग 7. मत्स्य पालन विभाग 8. पशुधन विकास विभाग 9. विधिक सेवा प्राधिकरण10. समाज कल्याण विभाग 11. महिला एवं बाल विकास विभाग 12. वन विभाग 13. रेशम एवं खादी विभाग14. परिवहन विभाग 15. शिक्षा विभाग 16. श्रम विभाग 17. स्वास्थ्य विभाग18. आयुर्वेद विभाग 19. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसईबी) 20. जनसंपर्क विभाग21. सहकारिता विभाग 22. राजस्व विभाग 23. नगर निगम एवं नगरीय निकाय से संबंधित गतिविधियां।इसके साथ ही राज्य शासन एवं पुलिस प्रशासन के स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिनके माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न सेवाओं योजनाओं कानून-व्यवस्था सुरक्षा एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलेगी।नागरिकों से सहभागिता की अपील राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विरासत, समृद्ध लोकसंस्कृति, कला, परंपराओं और विकास यात्रा को उत्सव के रूप में प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह आयोजन प्रदेश की उपलब्धियों से परिचित कराने के साथ ही स्थानीय कला संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का मंच भी बनेगा।जिला प्रशासन धमतरी ने जिले के नागरिकों, युवाओं महिलाओं, परिवारों एवं संगीत प्रेमियों से 2 नवंबर को शाम 6 बजे डॉ. शोभाराम देवांगन खेल मैदान पहुंचकर जिला स्तरीय राज्योत्सव में सहभागी बनने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है।






