सेवा संकल्प अभियान के तहत मकेश्वर वार्ड एवं जिला अस्पताल में जलाए आशीर्वाद के दीये

महापौर रामू रोहरा ने दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का दिया संदेश

धमतरी/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनकी 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रसेवा के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत धमतरी शहर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मकेश्वर वार्ड एवं जिला अस्पताल परिसर में आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए देश के विकास और गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया जा रहा है।मकेश्वर वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। वहीं जिला अस्पताल परिसर में भी उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा एवं जनकल्याण का संदेश दिया। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच सकारात्मक वातावरण बनाने तथा सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।महापौर ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक सेवा भावना से संभव है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी भावना को मजबूत करने का प्रयास है।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी, वार्डवासी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

 

Recent Posts