बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगाए जा रहे वार्डवार शिविरों का आयुक्त अरुण कुमार वर्मा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धमतरी/ शहर के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 15 से 31 जुलाई 2026 तक नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे वार्डवार शिकायत निवारण एवं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शिविरों का आयोजन आज 15/07/26 बुधवार को हटकेशर बाजार पारा में हटकेशर वार्ड, शीतलापारा वार्ड, लालबगिचा वार्ड, सुभाष नगर वार्ड एवं सुंदरगंज वार्ड का शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अरुण कुमार वर्मा ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।आयुक्त अरूण कुमार वर्मा ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाए तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी देकर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाए।शिविरों में उपभोक्ताओं को बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, गलत मीटर रीडिंग एवं अधिक बिल की शिकायतों का निराकरण, नाम एवं उपभोक्ता विवरण में संशोधन, बकाया राशि की जानकारी, किस्त सुविधा, नए एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी तथा अन्य विद्युत सेवाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है।शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है—17 जुलाई 2026 – पावर हाउस बठेना बठेना वार्ड, सरदार पटेल वार्ड, औद्योगिक वार्ड, नवागांव वार्ड एवं मकेश्वर वार्ड। 20 जुलाई 2026 – नंदी चौक, कोष्टापारा श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, महंत घासीदास वार्ड, कोष्टापारा वार्ड एवं जालमपुर वार्ड। 22 जुलाई 2026 – सत्संग भवन गोकुलपुर रामपुर वार्ड, गोकुलपुर वार्ड, मराठापारा वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड एवं बांसपारा वार्ड। 24 जुलाई 2026 – सामुदायिक भवन सदर दक्षिण वार्ड दानीटोला वार्ड, विंध्यवासिनी वार्ड, ब्राम्हणपारा वार्ड एवं महिमा सागर वार्ड। 27 जुलाई 2026 – रंगमंच, जोधापुर जोधापुर वार्ड, सोरिद वार्ड, डाकबंगला वार्ड, अंबेडकर वार्ड एवं विवेकानंद वार्ड। 29 जुलाई 2026 – गुजराती भवन बनियापारा मोटर स्टैंड वार्ड, सदर उत्तर वार्ड, टिकरापारा वार्ड, आमापारा एवं बनियापारा वार्ड।31 जुलाई 2026 – रंगमंच नयापारा रिसाईपारा वार्ड, पोस्ट ऑफिस वार्ड, रिसाईपारा पूर्व, रामसागर पारा एवं नयापारा वार्ड।आयुक्त अरुण कुमार वर्मा ने शहर के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने वार्ड के निर्धारित शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान कराएं तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त करें। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Recent Posts