बाबा डाबरी, सोरिद वार्ड में लगी आग पर तत्काल पाया गया काबू

धमतरी। सोरिद वार्ड स्थित बाबा डाबरी क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों एवं जेसीबी मशीन को मौके पर भेजा। फायर ब्रिगेड एवं नगर निगम के अमले द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर शीघ्र नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की बड़ी जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति नहीं हुई।घटनास्थल पर नगर निगम सभापति  कौशल्या देवांगन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष नीलेश लूनिया, जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर, पार्षद कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे, रितेश नेताम, राजेश्वर सिन्हा सहित वार्ड के वरिष्ठजन एवं नागरिक उपस्थित रहे तथा राहत एवं नियंत्रण कार्यों का जायजा लिया। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने आग बुझाने में लगे फायर ब्रिगेड कर्मियों एवं नगर निगम कर्मचारियों के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की तथा नागरिकों को आश्वस्त किया कि शहर की सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश