सुशासन शिविर 5 जून को इंडोर स्टेडियम में लगेगा 3 वार्ड की जनता की समस्यायों की होगी सुनवाई

धमतरी-: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जन समस्याओं के निराकरण हेतु सुशासन शिविर के माध्यम से शासन प्रशासन को आम जनमानस तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में 5 जून दिन शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम हाल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,पोस्ट ऑफिस तथा रामसागरपारा वार्ड के जनता की समस्याओं के समाधान हेतु शिविर लगाया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास, विधवा, निराश्रित, विकलांग पेंशन, सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जावेगा जिसके लिए निगम के जनप्रतिनिधियों ने आम जनता से उपस्थित की अपील की है।

Recent Posts