खेल पखवाड़ा एम पी एल ट्रॉफी रनर कप की जिज्ञासा शहर से गांव तक

धमतरी-: खेल पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता के भारी भरकम ट्रॉफी कप को हाथ लगाने की जिज्ञासा बाइक रैली से पूर्व लोगों में रही जब पूजा अर्चना के पश्चात विंध्यवासिनी मंदिर से इस विनर कप को लेकर खिलाड़ी निकले तो बाइक रैली में शामिल ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी अपने आप को रोक नहीं पाए और सारे लोगों ने इस ट्रॉफी को हाथ में लगाकर गर्व से आयोजक धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दे रहे थे। बोडरा से आए हुए युवक तथा खिलाड़ी पूनम साहू ,देवेंद्र साहू लोमश साहू ,मोंटू ध्रुव, सुनील ध्रुव, रेखू निषाद, के साथ ग्राम दर्री के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साहवर्धन के साथ ट्रॉफी को उठाकर सुसज्जित बाग्गी गाड़ी तक पहुंचाया।

Recent Posts