समस्त ग्राम वासी बकली कुरूद जिला धमतरी के बोल बम महिला सेवा समिति के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा

का आयोजन संस्कृतिक भवन ग्राम बकली के प्रांगण में आयोजित किया गया कथावाचक पंडित रिंकू शर्मा ने जड़ भरत की प्रसंग बताया कि जड़ भरत महामाया मोह में नहीं पढ़ूंगा बोलकर के घर से बाहर निकाला था लेकिन जब जंगल में देखा कि गर्भवती हिरण को शेर शिकार के लिए दौड़ाए तो गर्भवती हिरण का बच्चा पेट से बाहर आ गया और हिरण नाला में गिर जाने मौत हो गई उसे हिरण के बच्चे को जड़ भरत बहुत प्रेम से पालकर बड़ा किया एक दिन हिरण का झुंड उसके निवास के समीप आए और हिरण के झुंड के साथ पाला हुआ हिरण का बच्चा भी चला गया उसके वियोग में जड़ भरत तड़प तड़प कर अपना प्राण त्याग दिया जिसका स्वभाव जैसा होता है उसकी मौत उसी में होती है महाराज जी के कथा सुनकर समस्त भक्तजन प्रसन्न हुए लेखराम साहू अपने उद्बोधन में कहां की इस छोटे से उम्र में लगभग 17 वर्ष महाराज भागवत कथा का प्रचार प्रसार एवं व्याख्या कर रहा है हमारे विधानसभा कुरूद के लिए एवं ग्राम पंचायत नारी के लिए बड़े ही गर्व की बात है निश्चित तौर पर ग्राम बकली एक धार्मिक ग्राम है जहां समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं ऐसे धार्मिक आयोजन से गांव में शांति का माहौल बनता है मैं समस्त आयोजन समिति के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि इस शुभ अवसर पर मुझे आमंत्रण दिए मैं भागवत भगवान से प्रार्थना करता हूं इस क्षेत्र के लोगों की यश कीर्ति और सुख शांति बना रहे

Recent Posts