“सीएम साय के निर्देश: पेट्रोल-डीजल व गैस आपूर्ति रहे निर्बाध”

पश्चिम एशियाई संकट पर सीएम साय की उच्चस्तरीय बैठक,पेट्रोल-डीजल व गैस आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश

बालोद :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम एशियाई संकट के चलते उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा हेतु आज प्रदेश के सभी संभाग आयुक्तों, आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में उन्होंने आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत सरकार के प्रभावी प्रबंधन के कारण प्रदेश में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी नहीं है। इसके बावजूद सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करते हुए टीम भावना से हालात पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने जिला स्तर पर मीडिया ब्रिफिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी और ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आम जनता तक सही और समय पर जानकारी पहुंचाने में मीडिया के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।
बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर 2026 के तहत घरेलू गैस की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है तथा कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति की जा रही है।
राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है तथा 18002333663 नंबर पर आपातकालीन सहायता केंद्र भी शुरू किया गया है। अधिकारियों को जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने, नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही अफवाहों पर नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रूफटॉप सोलर, सौर पंप, बायो गैस यूनिट एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल

Recent Posts