रंजना डीपेंद्र साहू ने दी क्षेत्रवासियों को राम नवमी पर्व की शुभकामनाएं

धमतरी- चैत्र नवरात्रि के पावन समापन दिवस एवं भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है, अपने संदेश में उन्होंने कहा कि राम नवमी का पर्व हमें मर्यादा, सत्य, धर्म और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है, भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय का प्रतीक है, जिससे हर व्यक्ति को सीख लेनी चाहिए। रंजना साहू ने आगे कहा कि आज के समय में समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बना रहे क्योंकि राम नवमी का यह पावन पर्व हमें एकजुट होकर समाज और राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। साहू ने कामना की कि भगवान श्रीराम की कृपा से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने सभी से इस पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने का आग्रह भी किया। यह पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मविश्वास लेकर आए तथा समाज में धर्म और संस्कृति की भावना को और मजबूत करे यही कामना प्रभू श्री राम जी से रंजना डीपेंद्र साहू ने की।

Recent Posts

कलेक्टर की पहल से संबलपुरी साड़ी केंद्र को मिलेगी नई पहचान, महिलाओं की मेहनत को मिलेगा बड़ा बाजार संबलपुरी साड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर