राम नवमी के पावन अवसर पर महानदी के तट पर बसे ग्राम भरारी मे

छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के द्वारा प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी मौखला मांझी देव स्थल से श्री राम यात्रा निकाली, जो आसपास के देव स्थल को भ्रमण कर ग्राम भरारी मे भगवान राम कि कलश यात्रा शोभायात्रा रामायण पाठ भोजन भंडारा कर सम्पन्न होगा श्री राम बाइक यात्रा को भगवा ध्वज दिखा कर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दया राम साहू , और सारंगपुरी के सरपंच रामकुमार यादव ने रवाना किया राम नवमी और भगवान राम कि जयंती कि बधाई देते हुए साहू कहा कि वैश्विक स्तर पर जहाँ कई देशो पर मार कांट मचा है वैसे मे भारत शांति के राह मे है , अयोध्या मे भगवान राम कि भब्य मंदिर मे राम लला कि मनोहारी मूर्ति स्थापना इस सदी कि सबसे बड़ी अद्वितीय , अलौकिक वैश्विक धार्मिक घटना है, भगवान राम कृपालु है, दयालु है उनके स्मरण, मात्र से मनुष्यो का कष्ट निवारण होता है , उनकी आशीर्वाद सर्वस्त्र बरसती है राम नाम का पाठ घर घर मे करे यही से सुख शांति समृद्धि, का मार्ग प्रशस्त होगा इस अवसर पर सोनकर समाज के अध्यक्ष मनोहर सोनकर ग्राम के वरिष्ठ अर्जुन सोनकर कोतवाल रामेस्वर मिथलेश तुला राम सोनकर लिलेश्वर सोनकर रामनारायण सोनकर खुमान वेदराम भूषण सोनकर कमलेश खेम राम चिंताराम नंदकुमार धनसिंग आनंद संतोष एवं बहुत सारे सोनकर समाज के ग्रामीण पदाधिकारी उपस्थित रहे

Recent Posts