दुःख की घड़ी में पवार परिवार के साथ खड़े हुए रामू रोहरा

धमतरी। पूजनीय सरस्वती बाई पवार जी के आकस्मिक निधन पर आयोजित तेरहवीं एवं शांति भोज कार्यक्रम में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा सम्मिलित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। महापौर ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का साया परिवार की सबसे बड़ी पूंजी होता है। उनका जाना केवल एक घर का नहीं, बल्कि पूरे समाज का नुकसान है। ऐसी विषम परिस्थिति में नगर निगम परिवार और समस्त शहरवासी पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। महापौर ने आगे कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि सुख-दुःख में साथ निभाना ही सच्ची मानवता है। समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग ही हर कठिनाई को पार करने की शक्ति देता है।

Recent Posts