धमतरी जिला में छत्तीसगढ बजरंग दल का विस्तार

धमतरी जिले में आज छ:ग: बजरंग दल के प्रांत संयोजक रतन यादव एवं प्रांत मंत्री विकास सिंह ठाकुर, विभाग मंत्री रंजीत साहू के धमतरी पहुँचने पर स्थानीय युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति और मार्गदर्शन संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के पदाधिकारियों विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य संदीप भट्टाचार्य कविता कुर्रे, निर्मला ध्रुव, रितेश मिश्रा,तुषार गुप्ता, विशाल, रजत कौशिक ,गौसेवक नामदेव राय, रिंकू सेन, जगत दीवान भूपेंद्र साहू एवं सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की सहभागिता बैठक में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बहनों ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे संगठन की एकजुटता और शक्ति का परिचय मिला।नवीन दायित्वों की घोषणा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने के लिए प्रांतीय नेतृत्व की सहमति से जिला, नगर एवं अनुषांगिक इकाइयों में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई:जिला एवं नगर संगठन (छत्तीसगढ़ बजरंग दल):कार्यकारी अध्यक्ष: कैलाश केसवानी जिला मंत्री: रितेश मिश्रा जिला सह मंत्री: ओम प्रकाश साहू, जिला सह मंत्री: दीपक सोनी जिला संयोजक: नमन जैन सह गौ रक्षा प्रमुख: कुंज बिहारी साहू जिला संपर्क प्रमुख(मीडिया): पुष्पेंद्र साहू नगर संयोजक: नीलेश साहू नगर सह संयोजक: विशाल पद्मवार सुरक्षा प्रमुख: मोंटू पटेल दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति:जिला संयोजिका (दुर्गा वाहिनी): भूमिका कोर्राम सह संयोजिका (दुर्गा वाहिनी): कविता कुर्रे संयोजिका (मातृशक्ति): निर्मला ध्रुव समापन प्रांत संयोजक रतन यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्र और धर्म की सेवा के संकल्प के साथ बधाई दी। बैठक का समापन सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Recent Posts