52 वर्षीय अन्नदाता ने सरकार पर जताया भरोसा

38 क्विंटल धान बेचकर कहा-सबसे अधिक दाम देकर सरकार ने किसानों का सम्मान बढ़ाया

ऑनलाइन मोबाइल ऐप टोकन से धान खरीदी प्रक्रिया रही सहज
कोरिया/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच आज जामपारा समिति में ग्राम मझगवां के 52 वर्षीय किसान श्री संतोष कुमार राजवाड़े, पिता स्व रामचरण राजवाड़े ने धान विक्रय किया। उनके पास कुल 0.7360 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा है।
उन्होंने टोकन ऑनलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से सहजता से टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र में पहुंचकर 38 क्विंटल धान की बिक्री पूरी की। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती-बाड़ी, दैनिक आवश्यकताओं और कर्ज भुगतान के लिए करेंगे।

धान खरीदी में तकनीकी सुविधाओं के उपयोग से किसानों की प्रक्रिया अब अधिक पारदर्शी और समय बचाने वाली हो गई है, जिसका लाभ श्री संतोष जैसे अनेक किसान उठा रहे हैं।

सरकार के निर्णयों पर विश्वास जताते हुए श्री संतोष राजवाड़े ने कहा-‘विष्णु देव साय सरकार किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरे देश में सबसे अधिक दाम पर धान खरीद रही है। यह हमारे लिए गर्व और भरोसे की बात है।‘

उनके इस कथन से स्पष्ट है कि तकनीक, सुविधा और बेहतर मूल्य ने किसानों का भरोसा शासन की नीतियों के प्रति और मजबूत किया है।

Recent Posts