“अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, 4 ट्रैक्टर जब्त”

कलेक्टर के निर्देश पर पटेली और घोटिया में औचक कार्रवाई, जब्त वाहन पुलिस अभिरक्षा में


बालोद :– कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने डौण्डी विकासखंड के ग्राम पटेली एवं घोटिया में औचक निरीक्षण कर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर कुल 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को ग्राम पटेली में औचक निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए। इनमें नीले रंग का सोनालिका डीआई 35, लाल रंग के महिंद्रा युवो 575 एवं महिंद्रा युवो 585 ट्रैक्टर शामिल हैं। तीनों वाहनों को ट्रॉली सहित जब्त कर थाना डौण्डी की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी तरह 15 अक्टूबर की सुबह ग्राम घोटिया में की गई कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक लाल रंग का महिंद्रा युवो 585 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया गया। उक्त वाहन को थाना दल्लीराजहरा की अभिरक्षा में रखा गया है।
अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई जारी
खनिज विभाग द्वारा प्राप्त सूचना एवं शिकायतों के आधार पर अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जब्त वाहनों के संबंध में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा जिले में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर रोक लगाने तथा खनिज नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की जा रही है

Recent Posts