धमतरी। शहर के नहरनाका चौक में रात्रि के दौरान एक हाईवा चालक को रोककर कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आने के बाद अब इसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।शुभांक मिश्रा ने सवाल उठाया कि आखिर नहरनाका चौक में रात के समय हाईवा चालक को रोककर कथित रूप से वसूली करने वाले लोग कौन हैं? यदि वसूली की राशि गंगा प्रसाद निर्मलकर के बैंक खाते में जमा कराई गई है, तो इसकी भी जांच होनी चाहिए कि पैसा किसने, किस उद्देश्य से और किन परिस्थितियों में खाते में जमा कराया।उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक हाईवा चालक से वसूली तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं। किसी वाहन के वैध या अवैध होने का निर्धारण संबंधित नियमों और दस्तावेजों के आधार पर सक्षम अधिकारियों द्वारा किया जाना चाहिए। खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए।भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक ने कहा कि यदि किसी वाहन के अवैध परिवहन या खनिज संबंधी अनियमितता की जानकारी मिलती है, तो संबंधित विभाग को इसकी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेकर कथित रूप से अवैध वसूली करने का अधिकार नहीं है।शुभांक मिश्रा ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, बैंक खाते में जमा राशि के लेन-देन की पड़ताल की जाए तथा जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए क






