एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार,कुरुद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल कार में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी थाना कुरुद में धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत किया गया अपराध दर्ज पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है। अभियान के तहत धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने नारी-कुरुद रोड पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 08 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन को भी जब्त करते हुए मौके पर आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी का विवरण-रामनाथ अंसारी, पिता नारायण अंसारी, उम्र 46 वर्ष, निवासी गोबरा, थाना कुरुद, जिला धमतरी(छ.ग.)।जब्त मशरूका का विवरणअवैध मादक पदार्थ गांजा – 08 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 80,000/-रूपये गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार – 01नग, अनुमानित कीमत 4,00,000/-रूपये मोबाइल फोन – 01 नग, अनुमानित कीमत 18,000/-रूपये कुल जब्त मशरूका की कीमत: 4,98,000/-रूपये (चार लाख अट्ठानवे हजार रुपये)।NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध-उक्त मामले में थाना कुरुद में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 336/2026, धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी धमतरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन निश्चय के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार अथवा मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।धमतरी पुलिस – नशे के विरुद्ध संकल्प सुरक्षित समाज का लक्ष्य।






