(एबीवीपी) धमतरी नगर की नई जिम्मेदारी के तहत आर्यन राव साळुंके को नगर मंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दीं।आर्यन राव साळुंके ने नई जिम्मेदारी के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को नगर स्तर पर और मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित, राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास रहेगा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, धमतरी







