राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में NSUI धमतरी का दल दिल्ली रवाना

मोदी-शाह और भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की लड़ाई में युवा शक्ति राहुल गांधी के साथ धमतरी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार और बर्बर कार्रवाई के विरोध में NSUI धमतरी का दल जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। NSUI धमतरी ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार पर हमला बताया है।6 एवं 7 अक्टूबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा वोट चोरी के आरोपों को लेकर विपक्ष द्वारा शांतिपूर्ण मार्च एवं धरना आयोजित किया जा रहा था। संसद से चुनाव आयोग और जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं INDIA गठबंधन के सांसदों को दिल्ली पुलिस द्वारा बीच रास्ते में रोके जाने का आरोप है।NSUI का कहना है कि घंटों चले धरने के बाद पुलिस ने राहुल गांधी को जबरन उठाकर बस में बैठाया और हिरासत में लिया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा संविधान की प्रति हाथ में लेकर सड़क पर बैठी रहीं, इसके बावजूद उन्हें एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को वहां से हटाया गया। NSUI धमतरी ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है।लोकतंत्र पर चोट के समय युवा चुप नहीं बैठेंगेNSUI धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि नेता प्रतिपक्ष और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता है, तो छात्र और युवा वर्ग मौन रहकर इसे स्वीकार नहीं कर सकता।उन्होंने कहा कि छात्र और युवा राजनीति का अर्थ ही यही है कि जब लोकतंत्र पर चोट पड़े, तब सड़क पर खड़े होकर लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज बुलंद की जाए।इसी जिम्मेदारी के तहत NSUI धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन अपने साथियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। यह दल दिल्ली पहुंचकर वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ चल रहे संघर्ष में अपनी सहभागिता दर्ज कराएगा और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ एकजुटता व्यक्त करेगा।राजा देवांगन के नेतृत्व में युवा दिल्ली रवानाNSUI धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के साथ गीतराम सिन्हा, संजू साहू, अज्जू देवांगन, कान्हा देवांगन, भावेश चंदनिया, लकेश्वर साहू, होमेंद्र साहू एवं होमन साहू दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।NSUI धमतरी के इन युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार से जुड़े सवालों पर युवा वर्ग मूकदर्शक बनकर नहीं रहेगा। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।छत्तीसगढ़ का युवा संविधान और लोकतंत्र के साथ राजा देवांगन ने कहा कि धमतरी, कुरुद और सिहावा के छात्र-युवा इस लड़ाई के मूकदर्शक नहीं हैं। शिक्षा, रोजगार, मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े सवालों पर NSUI हमेशा युवाओं की आवाज बनकर खड़ी रहेगी।उन्होंने कहा कि मोदी-शाह और भाजपा चाहे जितनी पुलिस लगा लें, युवाओं की लोकतांत्रिक इच्छाशक्ति को दबाया नहीं जा सकता। NSUI धमतरी दिल्ली पहुंचकर यह स्पष्ट संदेश देगा कि छत्तीसगढ़ का युवा संविधान के साथ है, लोकतंत्र के साथ है और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की इस लड़ाई में NSUI धमतरी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता का सम्मान सुनिश्चित नहीं होता तथा लोकतंत्र की मर्यादा बहाल नहीं होती।

 

Recent Posts