भगवा प्रणाम और जय सियाराम के जयघोष से गूंजा परिसर, लय-ताल पर घंटों थिरके गरबा प्रेमीधमतरी। नवरात्रि के उल्लास और गरबा की उमंग के बीच धमतरी में आयोजित ‘आराध्य गरबा 2026’ की प्रशिक्षण कक्षाओं के प्रथम दिवस ही गरबा प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हरदीहा साहू समाज भवन में आयोजित ट्रेनिंग में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां, महिलाएं और बच्चे पहुंचे। हाल प्रतिभागियों से भर जाने के बाद कई लोग परिसर के बाहर भी गरबा संगीत की धुन पर अभ्यास करते और थिरकते नजर आए।गरबा की धुन तालियों की गूंज और भगवा प्रणाम एवं जय सियाराम के जयघोष से पूरा परिसर गरबामय हो उठा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने घंटों तक गरबा के अलग-अलग स्टेप्स का अभ्यास किया।प्रशिक्षण का शुभारंभ आराध्य गरबा के आयोजक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ¹पंडित राजेश शर्मा, छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गरबा कोरियोग्राफर एवं ट्रेनर रुचि अहिर तथा साथी प्रशिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को गरबा के बेसिक स्टेप्स से लेकर समूह में तालमेल के साथ प्रस्तुति देने की बारीकियां सिखाईं।आराध्य गरबा आपका अपना गरबा है पंडित राजेश शर्माआयोजक एवं धर्मप्रेमी समाजसेवी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने प्रशिक्षण में पहुंचे गरबा प्रेमियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आराध्य गरबा आपका अपना गरबा है। इसका उद्देश्य केवल गरबा सिखाना या एक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, हमारी परंपराओं और पारिवारिक एकजुटता को उत्सव के माध्यम से मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि आराध्य गरबा समरसता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनेगा। इसमें किसी तरह का वर्ग विभेद नहीं होगा। जो बच्चे या परिवार महंगे पास लेकर दूसरे आयोजनों में शामिल नहीं हो पाते, उनके लिए भी यहां समान अवसर और अपनत्व का वातावरण रहेगा। मां जगदम्बा के चरणों में सभी समान हैं और इसी भावना के साथ शहरवासियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।पंडित शर्मा ने कहा कि गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां शक्ति की आराधना और समाज को एक सूत्र में बांधने का माध्यम है। आयोजन का उद्देश्य शहर के हर वर्ग और हर आयु के लोगों को एक साथ लाना तथा नवरात्रि के पावन पर्व को मिल-जुलकर उत्सव के रूप में मनाना है।पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि आराध्य गरबा के माध्यम से भेदभाव की जगह भाईचारे, दूरी की जगह अपनत्व और अलगाव की जगह समरसता का संदेश दिया जाएगा।रायपुर से आए प्रशिक्षकों ने सिखाए गरबा के स्टेप्सप्रशिक्षण के प्रथम दिवस रायपुर से पहुंची सुप्रसिद्ध गरबा प्रशिक्षक रुचि अहिर एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को गरबा के विभिन्न स्टेप्स की बारीकियां सिखाईं। पहले बेसिक स्टेप्स समझाए गए और फिर संगीत की ताल पर उनका सामूहिक अभ्यास कराया गया।प्रशिक्षकों ने हाथों की मुद्राओं, कदमों की गति, तालमेल और समूह में एकसाथ मूवमेंट करने की तकनीक समझाई। प्रशिक्षकों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए प्रतिभागियों ने बार-बार स्टेप्स का अभ्यास किया। शुरुआत में स्टेप्स समझने में जुटे प्रतिभागी कुछ ही देर बाद पूरे उत्साह के साथ गरबा की लय में थिरकते नजर आए।महिलाओं युवाओं और बच्चों में दिखा खास उत्साहआराध्य गरबा की ट्रेनिंग में पारिवारिक माहौल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ प्रशिक्षण लेने पहुंचे। बच्चों और युवाओं के साथ महिलाओं में भी खास उत्साह देखने को मिला।पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे आयोजन परिवार और समाज को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं। आराध्य गरबा के माध्यम से महिलाओं, युवाओं और बच्चों को सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान गरबा के स्टेप्स के साथ अनुशासन, तालमेल और समूह भावना पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।प्रथम दिवस प्रशिक्षण के दौरान संगीत की धुन पर जब सैकड़ों प्रतिभागियों ने एक साथ गरबा करना शुरू किया तो हरदीहा साहू समाज भवन का पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। आयोजन से जुड़े सदस्यों के अनुसार आगामी प्रशिक्षण सत्रों में गरबा के नए स्टेप्स, समूह प्रस्तुति और विशेष कोरियोग्राफी का अभ्यास कराया जाएगा।गरबा प्रशिक्षण लेने पहुंचे प्रतिभागियों और बच्चों के साथ आए परिजनों ने पंडित राजेश शर्मा का अभिवादन करते हुए कहा कि धमतरी में धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले पंडित राजेश शर्मा के प्रयासों से शहरवासियों को ऐसे आयोजन के माध्यम से एक साथ आने का अवसर मिल रहा है।प्रथम दिवस मिले शानदार प्रतिसाद से आराध्य गरबा 2026 को लेकर शहर में उत्साह और बढ़ गया है। प्रशिक्षण स्थल पर उमड़ी भीड़ और प्रतिभागियों की ऊर्जा ने यह साफ कर दिया कि इस बार नवरात्रि में आराध्य गरबा धमतरी के लिए आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।






