नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, पूर्व पार्षद आवैश हाशमी की हुई घर वापसी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर द्वय योगेश शर्मा व गौतम वाधवानी के नेतृत्व में आवश्यक संगठनात्मक बैठक स्थानीय राजीव भवन में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जनों ने देश के विकास में राजीव गांधी के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। बैठक के मुख्य एजेंडे के तहत संगठन को मजबूती देने के लिए हाल ही में नियुक्त किए गए ब्लॉक एक व दो कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी की रीति-नीति के अनुसार पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प दिलाया। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिजली बिलों में बढ़ोतरी और शहर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी व प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष तारणी चंद्राकर विधायक ओंकार साहू जी ब्लॉक प्रभारी डिहूराम साहू जी मोहन लालवानी शरद लोहाना विजय देवांगन नीलम चंद्राकर निशु चंद्राकर वसीम कुरैशी दीपक सोनकर अरविंद दोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घर घर जाओ स्मार्ट मीटर विरोध में आवेदन भरवाओ का आवाहन किया जिसके तहत आज शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने यह मीटिंग आहूत की है आज शहर प्रदेश की जनता परेशान है स्मार्ट मीटर आम जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। शहर क्षेत्र के विभिन्न जनहित के मुद्दों, बुनियादी समस्याओं और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई। बैठक मे उपस्थित हुए पूर्व पार्षद आवैश हाशमी को वरिष्ठ जनों ने गमशा पहनाकर कांग्रेस में घर वापसी कराई । ज्ञात हो कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी से त्यागपत्र देकर आवैश हाशमी ने निर्दलीय रूप से महापौर का चुनाव लड़ा था चुकी कांग्रेस महापौर प्रत्याशी न होने के कारण हाशमी को समर्थन दे या न दिया जाए के कारण पार्टी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जिसके कारण आज उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों पर पुनः विश्वास जताते हुए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर एवं वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें कांग्रेस गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया, जिससे शहरी क्षेत्र में कांग्रेस को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है जिसमे मुख्य रूप से विशु देवांगन शास्त्री सोनवानी वातांजलि गोस्वामी अविनाश मरोठे आशुतोष खरे राजेन्द्र साहू सलीम रोकड़िया सलीम चिश्ती सबीना अंजुम ज्ञानचंद सिन्हा राजू शेख शंकर माखीजा हेमंत सेन प्रवीण साहू जगमोहन धुर्व डिकेश देवांगन नवीन गजेंद्र मोहन धुरुव दीपक साहू अनिल कुरे भागी धुरुव सन्नी देवांगन सलमान खान मनीषा पटेल हरीश साहू राजा जाचक गजानंद रजक रामनाथ यादव अमित बाघमारिया अभिषेक ठाकुर ललित राठौर अनस गोरी अनिल कुर्रे अयान हाशमी गोपाल कमाडे श्याम देवांगन अजय वर्मा रजत सोनकर उदित साहू नरेंद्र सोनवानी धर्मेंद्र पटेल वसीम खिलची इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







