धमतरी की बेटी बनेगी साध्वी, रंजना साहू ने कहा – यह धमतरी के लिए गर्व की बात है

दीक्षा से पहले मुमुक्षा आस्था लुनिया का हुआ सम्मान, रंजना साहू ने दी शुभकामनाएं धमतरी पधारी परम पूज्य रत्ननिधि श्री जी म सा से भी भेंट कर आशीर्वाद लिया धमतरी -: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू ने धमतरी से दीक्षा लेने जा रही जैन समाज की बेटी मुमुक्षा आस्था लुनिया का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर साहू ने कहा कि आज के भौतिक युग में सांसारिक मोह-माया को त्याग कर संयम और त्याग का मार्ग चुनना बहुत बड़ी बात है। मुमुक्षा आस्था लुनिया का यह निर्णय पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।उन्होंने कहा कि जैन धर्म की दीक्षा जीवन को अनुशासन, सेवा और मानवता की ओर ले जाती है। समाज की बेटी द्वारा इस मार्ग को चुनना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। साहू ने मुमुक्षा आस्था लुनिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह कदम निश्चित रूप से समाज को धर्म और संस्कार की ओर प्रेरित करेगा। बिटिया ने धमतरी को गौरवान्वित किया है।साथ जी साहू ने परम पूज्य रत्ननिधि श्री जी म सा से भेंट कर आशीर्वाद एवं प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद निलेश लुनिया, धनराज लुनिया, नीरज नाहर, जागेश्वरी साहू, रितिका यादव उपस्थित रहे।

Recent Posts