
महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर सख्ती – 62.700 लीटर अवैध शराब एवं 440 बिक्री रकम जब्त एसपी धमतरी के निर्देश पर भखारा पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कोपेडीह में की ताबड़तोड़ कार्यवाहीअवैध शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हरेली पर्व के दौरान ग्राम कोपेडीह में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने एवं बिक्री किए जाने की सूचना पर थाना भखारा पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम गठित कर प्रभावी रेड कार्यवाही की गई।पुलिस टीमों द्वारा ग्राम कोपेडीह के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 04 आरोपियों के कब्जे से कुल 60 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित अवैध महुआ शराब तथा एक अन्य कार्यवाही में 15 पौवा देसी प्लेन शराब (कुल 2.700 लीटर) एवं बिक्री रकम 440/- रूपये बरामद की गई।इस प्रकार कुल 05 प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 62.700 लीटर अवैध शराब, जिसकी कुल कीमत 7,200/-रूपये तथा 440/-रूपये बिक्री रकम सहित कुल 7,640/-रूपये की संपत्ति जब्त की गई है।महुआ शराब के 04 प्रकरणों में 04 आरोपी थाना भखारा में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत निम्न प्रकरण दर्ज किए गए – (01) अपराध क्रमांक 91/2026आरोपी: सकून खूंटे पति स्व. व्यास खूंटे, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक 02, थाना भखारा।जप्ती: 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब, कीमत 1,000/- रूपये।(02) अपराध क्रमांक 92/2026आरोपी: सोनउराम देशलहरे पिता स्व. सखाराम देशलहरे, उम्र 52 वर्ष, निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक 01, थाना भखारा।जप्ती: 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब, कीमत 2,000/- रपये ।(03) अपराध क्रमांक 93/2026आरोपी: ईश्वरी बाई बांधे पति कल्याण सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक 01, थाना भखारा।जप्ती: 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब, कीमत 1,000/- रूपये।(04) अपराध क्रमांक 94/2026आरोपी: देवचंद बंजारे पिता नम्मू राम बंजारे, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोपेडीह वार्ड क्रमांक 03, थाना भखारा।जप्ती: 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब, कीमत 2,000/-रूपये।देशी शराब बिक्री करते युवक पर भी कार्यवाही (05) अपराध क्रमांक 95/2026धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी यनिष कुमार साहू, पिता तीरथ राम साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी जोरातराई सी, थाना भखारा, जिला धमतरी के विरुद्ध कार्यवाही की गई।जप्ती: 15 पौवा देशी प्लेन शराब, प्रत्येक पौवा 180 एमएल, कुल 2.700 लीटर, कीमत 1,200/-रूपये, तथा बिक्री रकम 440/-रूपये।त्योहार के दौरान अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर हरेली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना प्रभारियों को विशेष निगरानी एवं कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।इसी के तहत थाना भखारा पुलिस द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर ग्राम कोपेडीह में एक साथ कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान हाथ भट्टी से निर्मित अवैध महुआ शराब एवं बिक्री के लिए रखी गई देशी शराब को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।धमतरी पुलिस की स्पष्ट नीति – अवैध शराब के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। त्योहारों की आड़ में अवैध शराब का निर्माण अथवा बिक्री करने वालों पर विशेष निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।






