योग संघ के जिला अध्यक्ष उमराव साहू के नेतृत्व में योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल को सौंपा गया दो सूत्रीय मांगपत्र

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के धमतरी आगमन पर उनका विश्राम गृह में विभिन्न योग साधकों ने आत्मीय स्वागत एवं मुलाकात की। इस अवसर पर प्रसिद्धि योग संघ, धमतरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें योग क्षेत्र से जुड़ी दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ ने अपनी पहली मांग में 5000 शिक्षक भर्ती में लंबित 146 योग शिक्षक पदों को शीघ्र बहाल कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का अनुरोध किया। वहीं दूसरी मांग में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों एवं पीएम विद्यालयों में योग प्रशिक्षक पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता स्नातकोत्तर (एम.ए./एम.एससी. योग) अथवा पीजी डिप्लोमा इन योग साइंस निर्धारित करने की मांग रखी।योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई एवं भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रसिद्धि योग संघ की ओर से मार्गदर्शक एवं सलाहकार लक्ष्मण साहू (पहलवान), अंतरराष्ट्रीय योग जज भोजेंद्र साहू, अध्यक्ष उमराव साहू, उपाध्यक्ष डेमिन साहू, सचिव संतोषी निंबाडकर, कोषाध्यक्ष उत्तरा सिंह गौतम, सह सचिव निकिता धरमगुड़ी, कार्यकारिणी सदस्य डाली यादव, ममता राजपूत, उमेंद्र भारद्वाज, तिलक ध्रुव तथा संरक्षक डॉ. संदीप साहू उपस्थित रहे।

Recent Posts